बुंदेलखंड और आगरा मंडल में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में स्कूल बंद

मौसम विभाग ने बुधवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई जिलों के स्कूलों में पहले से अवकाश घोषित कर दिया गया। 

Sep 3, 2025 - 09:56
 0  108
बुंदेलखंड और आगरा मंडल में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में स्कूल बंद

लखनऊ (आरएनआई) उत्तरप्रदेश में मानसूनी बारिश बुधवार को भी जारी रहेगी। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून का प्रसार मध्य भारत की ओर शिफ्ट हुआ है जिसके असर से यूपी में फिलहाल चार-पांच दिनों के लिए बारिश का दायरा सिमटेगा। माैसम विभाग की ओर से बुधवार के लिए प्रदेश के बुंदेलखंड और आगरा मंडल के 10 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। बृहस्पतिवार के लिए यूपी में कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी नहीं है। मंगलवार को पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनाैर आदि जिलों में मध्यम से भारी बारिश देखने को मिली।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बंगाला की खाड़ी में बना वेदर सिस्टम कमजोर पड़ा है। साथ ही मानसूनी प्रसार मध्य भारत की ओर खिसका है। इसके असर से उत्तर प्रदेश में 4 सितंबर से बारिश की तीव्रता में कमी आने के संकेत हैं।

हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन व आसपास के इलाकों में।

प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए एहतियात के तौर पर पहले से कई जिलों में अवकाश घोषित कर दिया गया। ये ज्यादातर जिले पश्चिम यूपी के हैं। मंगलवार को भी अवध और पश्चिम यूपी के कई जिलों में छुट्टी रही है। 

गाजियाबाद में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी ने आदेश जारी किया है कि 3 सितंबर को कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।

गौतमबुद्धनगर जनपद में संचालित सभी बोर्ड के स्कूल अत्यधिक वर्षा के कारण कल बंद रहेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देश पर बारिश को देखते हुए छुट्टी करने का निर्देश जारी किया है। जनपद के चारों ब्लॉक में परिषदीय, राजकीय,सहायता प्राप्त सीबीएसईआईसीएसई के साथ अन्य बोर्ड के नर्सरी से 12वीं तक के स्कूल में बुधवार को अवकाश घोषित रहेगा। 

बरेली जिले में बारिश का सिलसिला जारी है। लगातार हो रही भारी बारिश और जलभराव के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए लगातार तीसरे दिन भी स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय सिंह ने कक्षा एक से आठ तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी और सभी बोर्ड के स्कूलों में बुधवार को छुट्टी की घोषणा की है। यह लगातार तीसरा दिन है जब भारी बारिश के चलते स्कूलों को बंद किया गया है। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.