बीनागंज अस्पताल मे पदस्थ बी. एम.ओ. के ट्रांसफर की मांग, स्थानीय वार्ड पार्षदों ने लगाए लापरवाही के आरोप

अस्पताल की सभी स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ध्यस्थ, नागरिक इलाज के अभाव मे प्रायवेट इलाज कराने पर मजबूर। 

Thursday, August 1, 2024 - 21:04
Updated: 2 years ago
0

बीनागंज (आरएनआई) बीनागंज नगर पंचायत के लगभग 12 वार्ड पार्षदों ने लेटर पेट पर शील और साईन कर जिला प्रशासन से मांग की है की अस्पताल मे पदस्थ बी. एम.ओ.  डॉक्टर शरद यादव को बीनागंज अस्पताल से हटाया जावे उक्त बी. एम.ओ. अपनी ड्यूटी के समय क्लिनिक पर मरीजो को देखते है और इनका व्यवहार मरीजो के प्रति अच्छा नहीं है और छोटी मोटी बीमारी पर रेफर कर देते है या फिर प्राइवेट हॉस्पीटल मे जाने की सलाह देते है और अस्पताल की अधिकतर व्यवस्थाएँ पूरी तरह बिगड़ चुकी है और प्रसूता भी बुरी तरह परेशान होती है। 

वार्ड नंबर 15 के पार्षद राजेश खटीक ने एस डी एम बीनागंज को जन सुनवाई मे आवेदन देकर एवं जिला प्रशासन को आवेदन और पंचनामा देकर बी एम ओ को हटाने का निवेदन किया है जिससे बीनागंज अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं पुन्हा बहाल हो सके और बीमार व्यक्ति को लाभ मिल सके।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User