बीजेपी पं दीनदयाल उपाध्याय के विचार मूल्यो पर विश्वास रखते हुये कार्य कर देश की जनता की सेवा कर रही है : जिलाध्यक्ष

Wednesday, September 25, 2024 - 20:43
Updated: 2 years ago
0
बीजेपी पं दीनदयाल उपाध्याय के विचार मूल्यो पर विश्वास रखते हुये कार्य कर देश की जनता की सेवा कर रही है : जिलाध्यक्ष

मुजफ्फरपुर (आरएनआई) भाजपा के देश व्यापी कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा के तहत एकात्म मानववाद और अन्तोदय का अलख लगाने वाले पं दीनदयाल उपाध्याय के 108 वीं जयंती दिवस पर भाजपा ने सदस्यता अभियान का मेगा ड्राइंभ 1456 बूथ पर चलाते हुये मुजफ्फरपुर भाजपा ने जिला कार्यालय मे उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर नमन किया और आज पं दीनदयाल उपाध्याय जन्म जयंती दिवस पर भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने बूथ नंबर 265 से सदस्यता महाअभियान शुरू किया जो बूथ से होते हुये पुरे अघोरिया बाजार क्षेत्र मे चला और पुरे जिला के कार्यकर्ताओ मे जोश का संचार हुआ। 

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि भाजपा पं दीनदयाल उपाध्याय के विचार मूल्यो पर विश्वास रखते हुये कार्य कर देश की जनता की सेवा कर रही है,उनके अंत्योदय और एकात्म मानववाद से अंतिम पंक्ति के जनता तक को सभी लाभ हो रहा है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी उनके विचारो को आगे बढाते हुये जन-धन योजना लाकर भारत की जनता को सीधे लाभ पहुंचाने का सफल प्रयास किया है, आगे उन्होने कहा की आज मुजफ्फरपुर भाजपा जिले की 1456 बूथ पर व्यापक अभियान चलाकर अपने कार्यकर्ताओ द्वारा हर बूथ पर लगभग सौ लोगो को भाजपा का सदस्यता दिलवा कर उनको श्राद्धांजली देने का काम कर रही है.

इस दौरान मौजूद रहे जिला महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी सचिन कुमार,धर्मेन्द्र साहू उपाध्यक्ष अंकज कुमार,मंत्री धनंजय झा,नंदकिशोर पासवान, जिला मिडिया प्रभारी डाॅ साकेत शुभम ठाकुर.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User