बिहार में हिंसा के बीच चुनावी प्रचार ने पकड़ा जोर

Oct 31, 2025 - 20:43
Oct 31, 2025 - 20:50
 0  351
बिहार में हिंसा के बीच चुनावी प्रचार ने पकड़ा जोर

पटना (आरएनआई) बिहार में प्रथम चरण में होने वाले मतदान के लिए चुनवी हिंसा के बीच प्रचार अभियान जोर पकड़ लिया है।

सर्वाधिक हॉट सीट मोकामा में एक व्यक्ति की हत्या एवं सीवान में एएसआई का मर्डर से सनसनी फैल गयी है।आज भी मोकामा में महागठबंधन से राजद प्रत्याशी पर हमले की खबर से स्थिति तनावपूर्ण बताया जा रहा है।

उधर एनडीए के प्रत्याशियों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और महागठबंधन के लिए राहुल गांधी ,तेजस्वी यादव,मुकेश सहनी आदि धुआंधार सभाएं कर रहे हैं।जनसुराज प्रमुख प्रशांत किशोर भी अपने प्रत्याशियों के लिए सघन दौरा कर रहे हैं।

बिहार विधान सभा के लिए प्रथम चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।शेष सीटों पर 11 नवंबर को मतदान होगा।कुल सीटों की संख्या 243 है।

ज्यों-ज्यों मतदान की तारीख नजदीक आ रहा है"15 साल बनाम 20 साल" के साथ एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप मढने लगे हैं।

भय,भूख,बेरोजगारी के अलावा राज्य से पलायन एवं पिछड़ेपन मुद्दा बनता जा रहा है।राजग ने आज संकल्प पत्र जरी कर अनेक वादे किए हैं।मगर दलों के लोक लुहावने वादे एवं घोषणाएँ बेअसर दिखने लगा है।

बिहार चुनाव पर राज्य के बाहर भी विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों की नजरें टिकी है क्योंकि अगले वर्ष आधा दर्जन से अधिक राज्यों में विधान सभा चुनाव होने है और इन चुनावों का परिणाम ही आगामी लोक सभा चुनाव में देश की दिशा एवं दशा तय करेगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0