खागा विधायक कृष्णा पासवान बनीं महिला एवं बाल विकास संयुक्त कल्याण समिति की सभापति

Oct 31, 2025 - 19:57
Oct 31, 2025 - 20:00
 0  675
खागा विधायक कृष्णा पासवान बनीं महिला एवं बाल विकास संयुक्त कल्याण समिति की सभापति

फतेहपुर (आरएनआई) खागा विधायक कृष्णा पासवान को महिला एवं बाल विकास संयुक्त कल्याण समिति का सभापति बनाए जाने के बाद उनका भाजपा कार्यकर्ताओं व उनके शुभचिंतकों ने बुकें देकर अंग वस्त्र भेंटकर उन्हें बधाई दिया। इस दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल, जिला उपाध्यक्ष अपर्णा सिंह गौतम,अर्चना त्रिपाठी, भाजपा के वरिष्ठ नेता राम प्रताप सिंह गौतम,जनार्दन त्रिपाठी,विवेक श्रीवास्तव सहित तमाम अलग-अलग लोगों ने उन्हें बधाई दिया इस दौरान अपने संबोधन में बोलते हुए खागा विधायक कृष्णा पासवान ने कहा की 1995 से उन्होंने भाजपा का दामन थामा और आज तक भाजपा में ही है। जब-जब उनको भाजपा हाई कमान ने जो जिम्मेदारी दिया है उसका वह पूरी तरीके से निर्वहन किया है। इस दौरान उन्होंने बताया की आंगनबाड़ी कार्यकत्री से लेकर विधायक तक का ताज उन्होंने पहना है और अब महिला एवं बाल विकास संयुक्त कल्याण समिति का उन्हें सभापति बनाया गया है। इसका भी वह पूरी तरीके से निर्वहन करेंगे और यह सब क्षेत्रीय जनता के बलबूते हुआ है। क्योंकि क्षेत्रीय जनता ने उनका लगातार सहयोग दिया है। उनको चार बार विधायक बनाया है। वहीं भाजपा हाई कमान ने भी उन पर विश्वास करके समय-समय पर अलग-अलग ताज पहनाया है। इस दौरान उन्होंने कहा जिस तरीके से भारतीय जनता पार्टी  की सरकार कार्य कर रही है। आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी और योगी आदित्यनाथ फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा वर्तमान समय में विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है लिहाजा विपक्ष बौखलाया हुआ है और भाजपा हर समाज के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा 2027 में फतेहपुर की सभी छहों सीटों में भाजपा का परचम लहराएगा।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0