बिहार एसआईआर को लेकर कांग्रेस का फिर हमला: 'चुनाव आयोग में ये बताने की हिम्मत नहीं…'
नई दिल्ली/पटना (आरएनआई) बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग सत्तारूढ़ भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है और बिहार में कितने गैर-नागरिकों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए, इसे लेकर पारदर्शिता नहीं है।
कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा, “अगर आयोग यह जानकारी देता, तो एसआईआर प्रक्रिया में कमी और भी उजागर होती। समानता और निष्पक्षता को लेकर अभी बहुत काम बाकी है।” जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर एक समाचार पत्र की तस्वीर साझा की, जिसमें एसआईआर प्रक्रिया का विश्लेषण किया गया।
हालांकि चुनाव आयोग ने विपक्ष के दावों को खारिज करते हुए कहा कि “किसी भी पात्र नागरिक को मतदाता सूची से बाहर नहीं रहने दिया जाएगा और किसी भी अपात्र व्यक्ति को सूची में शामिल नहीं किया जाएगा।”
चुनाव आयोग ने सोमवार को बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखें भी घोषित कर दी हैं। मतदान 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में होगा और मतगणना 14 नवंबर को होगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



