बिना अनुमति सड़क खुदाई पर सीएमओ का एक्शन, काम रुकवाकर थमाए नोटिस
गुना (आरएनआई) शहर के वार्ड क्रमांक 18 स्थित भार्गव एवं नजूल कॉलोनी में मोबाइल कंपनी द्वारा नवनिर्मित सड़कों की बिना अनुमति खुदाई किए जाने शिकायत प्राप्त हुयी थी। नागरिकों की शिकायत पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) सुश्री मंजुषा खत्री ने मौके पर पहुंचकर तत्काल कार्य रुकवाया और संबंधित कंपनी व नगर पालिका इंजीनियर को नोटिस जारी किए।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि एयरटेल कंपनी द्वारा अंडरग्राउंड लाइन बिछाने के लिए जगह-जगह गड्ढे खोदे गए थे, जिनकी भराई भी नहीं की गई थी, जिससे सड़कें खराब हो रही थीं और आवागमन बाधित हो रहा था। जांच में स्पष्ट हुआ कि कंपनी ने नगर पालिका से कोई अनुमति नहीं ली थी। इस पर सीएमओ ने मौके पर मौजूद स्टाफ पर नाराजगी व्यक्त करते हुये सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
आज भ्रमण के दौरान सीएमओ सुश्री मंजुषा खत्री ने नागरिकों से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं भी सुनीं और आश्वासन दिया कि सभी शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, नालियों की स्थिति, पार्कों की व्यवस्था का भी जायजा लिया तथा संबंधित अमले को आवश्यक निर्देश दिए। पार्क के पास पड़े मलबे को तत्काल हटवाया गया और गड्ढों की भराई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान वार्ड पार्षद कैलाश धाकड़ सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। सीएमओ ने कार्य के प्रति लापरवाही पर तकनीकी अमले को भी चेतावनी देते हुए कहा कि नियमित निरीक्षण किया जाए, जिससे इस तरह की स्थिति उत्पन्न न हो।
इसके बाद सीएमओ ने वार्ड क्रमांक 27 के राधा एवं हनुमान कॉलोनी का भी निरीक्षण किया, जहां स्थानीय समस्याओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी सहित अन्य उपस्थित थे
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)