गुनिया नदी स्वच्छता हेतु पदयात्रा एवं जनजागरण अभियान संपन्न

Sunday, April 12, 2026 - 11:41
Updated: 4 months ago
0
गुनिया नदी स्वच्छता हेतु पदयात्रा एवं जनजागरण अभियान संपन्न

गुना (आरएनआई) जिला कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के नेतृत्व एवं आह्वान पर गुना विकास मंच एवं पर्यावरण गतिविधि द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने हेतु सतत अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पूर्व में हनुमान टेकरी मेले में चलाया गया स्वच्छता अभियान तथा पर्यावरण संरक्षण को लेकर आयोजित “पर्यावरण संवाद” जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से व्यापक जनजागरण किया गया है।

आज इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए गुनिया नदी को स्वच्छ एवं उसके मूल स्वरूप में पुनर्स्थापित करने के उद्देश्य से एक भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें जिला कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति ने इस अभियान को नई ऊर्जा एवं दिशा प्रदान की।

यह पदयात्रा शीतला माता मंदिर से प्रारंभ होकर रपटा, हॉट रोड, बड़ा पुल, घोसीपुरा, बांसखेड़ी होते हुए लूशन बगीचे में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने स्वच्छता, जल संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संदेश आमजन तक पहुँचाया तथा गुनिया नदी को प्रदूषण मुक्त करने का संकल्प लिया।

इस पदयात्रा में विभिन्न सामाजिक संगठनों—सेवा भारती, हिंदू जागरण मंच, विद्या भारती, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी ने मिलकर इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने एवं इसे जनआंदोलन का रूप देने का आह्वान किया।

गुना विकास मंच ने यह दृढ़ संकल्प व्यक्त किया कि शहर की स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, जिससे गुना को एक स्वच्छ, सुंदर एवं आदर्श शहर के रूप में स्थापित किया जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User