बिजनौर: नजीबाबाद में भाकियू की ट्रैक्टर रैली, जाम को लेकर किसानों का हंगामा; सड़क पर बैठे, पुलिस ने समझाकर हटाया

Wednesday, September 9, 2026 - 16:56
Updated: 3 days ago
0
बिजनौर: नजीबाबाद में भाकियू की ट्रैक्टर रैली, जाम को लेकर किसानों का हंगामा; सड़क पर बैठे, पुलिस ने समझाकर हटाया

नजीबाबाद। किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने बुधवार को नजीबाबाद में ट्रैक्टर रैली निकाली। बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टरों के साथ तहसील की ओर रवाना हुए। रैली के दौरान माल गोदाम क्षेत्र में जाम लगने पर किसानों ने पुलिस की यातायात व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सड़क पर बैठकर हंगामा किया।

भाकियू की ट्रैक्टर रैली सिविल न्यायालय के पास से शुरू हुई। किसान नगर पालिका के झंडा तिराहा, मोटा आम और माल गोदाम होते हुए तहसील की ओर बढ़े। रैली में बड़ी संख्या में ट्रैक्टर शामिल रहे।

माल गोदाम पर जाम लगने से नाराज हुए किसान

रैली के दौरान माल गोदाम क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने से जाम की स्थिति बन गई। किसानों ने आरोप लगाया कि रैली को लेकर पुलिस की ओर से पर्याप्त यातायात व्यवस्था नहीं की गई थी। इससे नाराज कई किसान सड़क पर बैठ गए और हंगामा शुरू कर दिया। कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा।

थाना प्रभारी ने बातचीत कर कराया मामला शांत

हंगामे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से बातचीत की और उनकी बात सुनी। समझाने के बाद किसान शांत हुए और ट्रैक्टर रैली दोबारा तहसील की ओर रवाना हो गई।

महापंचायत की दी थी चेतावनी

भाकियू ने किसानों की समस्याओं को लेकर पहले ही प्रशासन को चेतावनी दी थी। संगठन की मांग थी कि नौ सितंबर से पहले किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाए। समाधान नहीं होने की स्थिति में नौ सितंबर को तहसील में महापंचायत करने की चेतावनी दी गई थी।

रैली का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष अजय बालियान, तहसील अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, ब्लॉक महासचिव गिरिराज चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष वीरेश राणा, नीटू चौधरी, चौधरी महेंद्र सिंह और अमित कुमार समेत अन्य किसान नेताओं ने किया। रैली में बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User