बारिश में तिरपाल लगाकर अंतिम संस्कार हुआ बुजुर्ग व्यक्ति का

Saturday, July 5, 2025 - 22:26
Updated: 1 year ago
0

सागर (आरएनआई) एक तरफ जहां भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। सागर जिले की जनपद पंचायत मालथौन के गांव गडौली में एक बुजुर्ग का अंतिम संस्कार तिरपाल के नीचे हुआ। इतना ही नहीं गीली लकड़ियों को जलाने के लिए चिता के साथ टायर भी जलाए गए। 65 वर्षीय सोनी यादव को हाई ब्लड प्रेशर

की शिकायत पर भाग्योदय अस्पताल ले जाया गया। सुबह 8 बजे उनकी मौत हो गई। उस समय तेज बारिश हो रही थी। गांव में न तो पकका मुक्तिधाम है और न ही टीन शेड है। इसलिए त्रिपाल लगाकर अंतिम संस्कार हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User