बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए लक्ष्मण सिंह, गुना में घर-घर पहुंचाया राशन और दवाएं
पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने गुना की सामाजिक संस्थाओं और प्रशासन के सहयोग से गुना में बाढ़ प्रभावित बस्तियों के निवासियों के लिए राशन और भोजन के पैकेट वितरण करवाएं एवं मरीजों का स्वास्थ परीक्षण के साथ दवा वितरण करवाई।
गुना (आरएनआई) आज गुना शहर में विगत दिनों आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की गुना कैंट की बस्ती और कॉलोनियों में पूर्व सांसद व पूर्व विधायक लक्ष्मणसिंह ने पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों के घर घर में पहुंचकर राशन सामग्री वितरित करवाई एवं स्वास्थ्य केम्प आयोजित कराकर मरीजों का इलाज मुफ्त करवाया। साथ में भोजन, राशन के पैकेट भी वितरित करवाए। ऐसी कठिन समस्या में बाढ़ पीड़ितों के घर घर श्री लक्ष्मणसिंह पहुंचे और हर माताएँ बहनों की समस्या सुनी।
त्वरित निराकरण के लिए आश्वासन दिया। लक्ष्मण सिंह के आह्वान पर बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए गुना नगर की सामाजिक संस्थाओं श्री हनुमान टेकरी विकास समिति गुना, लीडर्स क्लब गुना , लायंस क्लब गुना सिटी, केमिस्ट असोसिएशन, गुना, पुण्योदय, अतिशय क्षेत्र कमेटी बजरंगढ़, गुना, व्यापारी संघ, गुना, आदि संस्थाओं, जिला पंचायत एवं राजस्व विभाग गुना ने अपना विशेष योगदान देकर गुना शहर के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री उपलब्ध करवाई। श्री सिंह ने सभी सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



