मुजफ्फरपुर कोर्ट से कुख्यात अपराधी हुआ फरार, पुलिस महकमे में....

Aug 2, 2025 - 18:19
Aug 2, 2025 - 18:21
 0  378

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर कोर्ट परिसर से एक कुख्यात अपराधी फरार हो गया है. बताया जा रहा है की फरार अपराधी संतोष कुमार है जिसके ऊपर लूट सहित कई अपराधिक मामले दर्ज है. उसने कोर्ट में पेशी के दौरान हथकड़ी सरकाकर भाग निकला, इधर पुलिस महकमे में हरकंप मचा हुआ है। वही सूचना के बाद एसडीपीओ टाउन दलबल के साथ मौके पर पहुंचे, इधर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.

एसडीपीओ टाउन 1 सुरेश कुमार ने बताया कि एक कैदी के हथकड़ी सरका कर भागने की जानकारी मिली है. मामले की छानबीन की जा रही है. फिर से गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है. कैदी का नाम संतोष कुमार है. अहियापुर थाना क्षेत्र से लूट और फायरिंग मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. कैदी के साथ एक हवलदार और एक सशस्त्र बल थे. हवलदार टुनटुन राम और सिपाही कैदी को लेकर जा रहे थे.

जानकारी के अनुसार बदमाश के खिलाफ लूट, फायरिंग जैसे मामले दर्ज है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0