बाइकों की भिड़ंत में युवती की मौत, दो घायल
फतेहपुर (आरएनआई) खखरेरू थाना क्षेत्र के ग्राम चांदपुर औढेरा के समीप बाइकों की हुई भिड़ंत में एक युवती की मौत हो गयी, वहीं दो लोग घायल हो गये। जिन्हे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव निवासी गनेश पासवान की 18 वर्षीय पुत्री मुस्कान उर्फ खुशी अपने साथ रिया व अमन निवासी जनपद कौशाम्बी के साथ बाइक में बैठकर रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही यह लोग चांदपुर औढेरा के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही बाइक से सीधी टक्कर हो गयी। जिससे रिया मुस्कान व अमन घायल हो गये। गंभीर रूप से घायल मुस्कान को धाता सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल रिया व अमन को पास के ही अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



