युवक ने जहर खाकर दी जान
फतेहपुर (आरएनआई) गाजीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शाखा में गांव के बाहर खेत में संदिग्ध अवस्था में 26 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार शाखा गांव निवासी गोलू यादव ने शनिवार की शाम गांव के बाहर खेत में जाकर जहर खा लिया और कुछ देर बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। शाम को जब गांव वाले जब शौचक्रिया के लिए जब खेत गये तो गोलू का शव देख उसके परिजनो को सूचना दिया। जिस पर रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। युवक के आत्महत्या किए जाने का कारण ज्ञात नहीं हो सका।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

