बरसाना और आसपास के 120+ गांवों के ग्रामीणों के लिए भक्तिवेदांत आई हॉस्पिटल, बरसाना द्वारा नि:शुल्क फेको सर्जरी

Thursday, April 17, 2025 - 18:23
Updated: 2 years ago
0
बरसाना और आसपास के 120+ गांवों के ग्रामीणों के लिए भक्तिवेदांत आई हॉस्पिटल, बरसाना द्वारा नि:शुल्क फेको सर्जरी

मथुरा (आरएनआई) RECL के सहयोग से बरसाना, मथुरा ग्रामीण भारत में दृष्टिहीनता को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से, भक्तिवेदांत आई हॉस्पिटल, बरसाना ने एक उल्लेखनीय पहल के तहत बरसाना और आसपास के 120+ गांवों के निवासियों को नि:शुल्क फेकोएमल्सिफिकेशन (फेको) मोतियाबिंद सर्जरी की सुविधा प्रदान की है। इस प्रयास को REC फाउंडेशन का सक्रिय सहयोग प्राप्त है।

इस अभियान के अंतर्गत अब तक 1300 से अधिक फेको सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की जा चुकी हैं, और यह सेवा लगातार जारी है, ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।

फेको सर्जरी एक उन्नत नेत्र चिकित्सा तकनीक है, इस अवसर पर हॉस्पिटल के जनसंपर्क अधिकारी  सुरपति दास एवं मेडिकल सुपरिन्टेंडेंट डॉ. ओम प्रकाश गुप्ता  ने बताया कि भक्तिवेदांत आई हॉस्पिटल, बरसाना का उद्देश्य है कि आधुनिक नेत्र चिकित्सा की सेवाएं हर व्यक्ति तक पहुंचे, और कोई भी व्यक्ति अपनी दृष्टि से वंचित न रहे। यह सर्जरी बिना किसी भी प्रकार के भेदभाव के, सभी ज़रूरतमंदों के लिए नि:शुल्क प्रदान की जा रही है। REC फाउंडेशन का सहयोग हमारे इस मिशन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहा है। यह अभियान REC फाउंडेशन की समाज सेवा की भावना और भक्तिवेदांत आई हॉस्पिटल की “दृष्टि हमारा मिशन है” की सोच को साकार करने की दिशा में एक सशक्त कदम है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User