किसान करें जैविक खाद का प्रयोग: डीएम

किसानों को जागरूक करने की आवश्यकता पर दिया बल, जनपद स्तरीय समिति यथा उ.प्र. राज्य जैव ऊर्जा नीति पर हुई बैठक। 

Thursday, April 17, 2025 - 18:23
Updated: 1 year ago
0
किसान करें जैविक खाद का प्रयोग: डीएम

मथुरा (आरएनआई) जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय समिति यथा उ.प्र. राज्य जैव ऊर्जा नीति 2022 के संचालन एवं क्रियान्वयन हेतु उद्यमियों के मध्य बैठक हुई। जैव ऊर्जा, जैविक खाद्य के प्रति किसान और ग्रामीणों को जागरूक करने की आवश्यकता पर जिलाधिकारी ने बल दिया।

कृषकों को पराली से जनमानस को होने वाली हानि के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए उप निदेशक कृषि द्वारा प्रकाश डाला गया। कृषकों की आय में वृद्धि हो, इसके लिए नेपियर घास की खेती हेतु कृषकों को विस्तृत जानकारी दी जाए। जिसके बीज की उपलब्धता कृषकों को सुनिश्चित करने हेतु मैसर्स अडानी ग्रुप द्वारा जनपद में क्रियाशील एजेन्सियों से समंवय कर कृषकों तक सामान्य पहुँच हो सके इस पर भी विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी।

नेपियर घास खेती को मैसर्स अडानी ग्रुप के उक्त प्रतिनिधियों द्वारा प्रति कुन्तल की दर से दरों के निर्धारण हेतु यथा आवश्यक लिखित सूचना से अवगत कराने हेतु निर्देश दिये गये। जिस पर मैसर्स अडानी टोटल एनर्जीज बायोमास लिमिटेड के चेतन, जितेन्द्र तथा प्रभात सिंह के मध्य तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर अधिक से अधिक गोष्ठीयों का आयोजन कर कृषकों एवं आम जनमानस में प्रतिभाग कर जैविक खाद को फर्टीलाइजर के लिए प्रोत्साहन हेतु जागरूक किये जाने पर बल दिया गया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगानंद पांडेय, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुरेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार, नेडा अधिकारी एसके वर्मा, उप कृषि निदेशक डॉ. राजीव कुमार, जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार सहित मैसर्स अडानी टोटल एनर्जीज बायोमास लिमिटेड के आपरेशन मैनेजर प्रभात सिंह एवं मैसर्स केडीएम कामर कोसीकलॉ के मैनेजर अंकित आदि मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User