सेवा प्रदाता संस्था का बड़ा भ्रष्टाचार हुआ उजागर, संविदा की नौकरियों में जमकर चल रहा भ्रष्टाचार

मोदी योगी सरकार में मथुरा जिले में भ्रष्टाचार की एक और पोल खुली नौकरी लगवाने पर 80000 हजार रुपए की मांग की। 

Thursday, April 17, 2025 - 18:24
Updated: 2 years ago
0
सेवा प्रदाता संस्था का बड़ा भ्रष्टाचार हुआ उजागर, संविदा की नौकरियों में जमकर चल रहा भ्रष्टाचार

मथुरा (आरएनआई) हाल ही में एक भ्रष्टाचार का मामला प्रकाश में आया है सेवा योजन पोर्टल पर पंजीकृत सेवा प्रदाता संस्था अविका इंफ़्राटेक कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड  को सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से ई०ई०सी०ई० एजुकेटर जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय के पदों को भरने की जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन नियुक्ति के लिए साक्षात्कार मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय पर आयोजित होने से पूर्व स्वयं प्रदाता संस्था के कर्मचारी ने अभ्यर्थियों को फ़ोन कर एक मोटी रकम 80000 / हजार रुपए की मांग की है वह आदमी  डेविड अग्रवाल और अलोक पाण्डेय है जो कि ऑडियो रिकॉर्डिंग में अलोक पाण्डेय मोटी रकम की मांग करते कह रहा है कि आपकी नियुक्ति कर ली जाएगी। अभ्यर्थी कविता कुमारी ने मुख्य विकास अधिकारी से इस प्रकरण की शिकायत की है और आवश्यक साक्ष्य प्रस्तुत कर अनुरोध किया है कि ऐसी भ्रष्टाचारी संस्था पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए इसे ब्लैक लिस्ट किया जाए। जिससे माननीय मुख्यमंत्री का जीरो टॉलरेंस एवं भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश का सपना साकार हो सके व कोई भी संस्था निकट भविष्य किसी युवा के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की हिम्मत न कर सके। मुख्य विकास अधिकारी ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User