बढ़ी मजदूरी का एरियर न मिलने पर बीड़ी मजदूरों का हल्ला बोल, सीटू के नेतृत्व में रैली कर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
गुना (आरएनआई) बीड़ी उद्योग कामगार यूनियन सीटू के नेतृत्व में मंगलवार को जिले के बड़ी संख्या में बीड़ी मजदूरों ने बढ़ी हुई मजदूरी दरों के एरियर भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। मजदूरों ने डाक बंगला परिसर में बैठक कर आंदोलन की रूपरेखा तय की। बैठक की अध्यक्षता शाहिद खान ने की, जबकि संचालन यूनियन के जिला महासचिव गिरीश कश्यप ने किया। गिरीश कश्यप ने बताया कि गुना जिले में घर-खाता पर बीड़ी बनाने वाले सैकड़ों मजदूरों को 1 अप्रैल 2024 से पुनरीक्षित मजदूरी दरों का एरियर अब तक नहीं मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुनीम बीड़ी उद्योग सहित अन्य बीड़ी मालिक मजदूरों का निर्मम शोषण कर रहे हैं। साथ ही श्रम विभाग द्वारा बार-बार शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही, जिससे मजदूरों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

