दुष्कर्म मामले में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार, गुना कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Nov 25, 2025 - 21:52
Nov 25, 2025 - 21:55
 0  189
दुष्कर्म मामले में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार, गुना कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गुना (आरएनआई) गुना कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के एक प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सीएसपी प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। मामला वर्ष 2022 का है, जब आरोपी प्रधुम्न पुत्र शिवचरण केवट निवासी श्रीराम कॉलोनी गुना के खिलाफ कोतवाली थाने में धारा 450, 376 और 506-बी के तहत बलात्कार का अपराध पंजीबद्ध हुआ था। न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर माननीय न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध स्थाई वारंट जारी किया गया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0