बजट का सीधा प्रसारण: आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण का रोड मैप

Feb 1, 2026 - 18:47
 0  189
बजट का सीधा प्रसारण: आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण का रोड मैप

कांकेर (आरएनआई) आज नया बस स्टैंड परिसर कांकेर में 2026-27 के देश के बजट का सीधा प्रसारण देखने और सुनने का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भरत मटियारा, अध्यक्ष मछुआ कल्याण बोर्ड (राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में नगर के भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक और व्यापारी बंधुओं ने भाग लिया। सभा को संबोधित करते हुए मटियारा ने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर और विकसित भारत निर्माण को लक्ष्य मानकर तैयार किया गया है। यह बजट सभी वर्गों के हित में तैयार किया गया है, जिसमें गरीब, किसान, व्यापारी, उद्योग, युवा और महिला सभी शामिल हैं।

मटियारा ने कहा कि यह बजट स्थिरता और विकास का संतुलन है, जिसमें बुनियादी ढांचे पर जोर दिया गया है। यह बजट रोजगार के अवसर बढ़ाएगा और समावेशी विकास सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का यह प्रयास भारत को वैश्विक लीडर के रूप में खड़ा करेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.