बच्चों का अहित नहीं सहेंगे, शिक्षा के लिए लड़ाई लड़ने को तैयार, प्राथमिक स्कूलों को बंद करने के खिलाफ महिलाओं ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

Friday, July 4, 2025 - 20:40
Updated: 1 year ago
0
बच्चों का अहित नहीं सहेंगे, शिक्षा के लिए लड़ाई लड़ने को तैयार, प्राथमिक स्कूलों को बंद करने के खिलाफ महिलाओं ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

फतेहपुर (आरएनआई) प्राथमिक स्कूलों के विलय की सरकार की योजना की जानकारी अब ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्कूली बच्चों की माताओं तक भी तेजी से पहुंच रही है जिस पर शुक्रवार को जिले के ब्लॉक बहुआ अन्तर्गत सुजानपुर में गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक कार्यालय में सुजानपुर सहित आसपास के पांच गांवों से चलकर आई महिलाओं ने अध्यक्ष हेमलता पटेल के साथ मिलकर अपने बच्चों की शिक्षा के प्रति गहरी चिंता व्यक्त करते हुए सर में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रर्दशन शुरू कर दिया। 

महिलाओं ने कहा सरकार ऐसा अन्याय उनके बच्चों के साथ न करे विद्यालय दूर हो जाने पर आर्थिक बोझ और छोटी छोटी बच्चियों की सुरक्षा कैसे हो पाएगी ऐसे में बच्चों की पढाई छूट जायेगी आए दिन बच्चियों के साथ दुर्व्यवहार की निंदनीय घटनाएं सामने आती हैं। सरकार ऐसी घटनाओं को भी रोक नहीं पा रही है और अब बच्चियों को कई किलोमीटर दूर भेजना ये कहां का न्याय है। अध्यक्ष हेमलता पटेल ने कहा कि ये अन्याय बर्दास्त नहीं किया जाएगा। सरकार तुरंत वापस ले ये शिक्षा विरोधी फैसला सरकार सात सालों से शिक्षक भर्ती का विज्ञापन भी नहीं निकाल रही है। जिससे डीएलएड, बीएड के छात्र अवसाद से गुजर रहे हैं। शिक्षक भर्ती न देनी पड़ी क्या सरकार इसलिए स्कूलों का विलय कर रही है। स्कूल विलय से शिक्षक, रसोइया महिलाओं, सफाई कर्मी आदि सभी का रोजगार छिन जाएगा। युवाओं का शिक्षक बनने के सपने का दमन होगा। इसलिए ये घोर अन्याय बर्दाश्त करने योग्य नही है। सरकार स्कूलों के विलय करने का फरमान वापस ले। इस दौरान प्रदर्शन में सावित्री कुशवाहा, शतून, नीलम देवी, रजिया, गुड्डी वर्मा, अमिता सिंह, रानी, प्रीती पासवान, संयोगिता, निर्मला, रेखा, सुमन, आरती, रंजना आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User