ट्यूबवेल बोर का पूर्व ब्लाक प्रमुख ने किया उदघाटन

Jul 4, 2025 - 20:39
Jul 4, 2025 - 20:48
 0  81
ट्यूबवेल बोर का पूर्व ब्लाक प्रमुख ने किया उदघाटन

हथगाम, फतेहपुर (आरएनआई) ऐरायां विकास खण्ड के बहलोल की सरांय में शुक्रवार को मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक प्रताप सिंह ने सार्वजनिक ट्यूबवेल बोर का फीता काटकर उदघाटन किया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री सिंह ने जाहिद की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह बहुत ही सराहनीय कार्य है। जो अपने पास से लगभग तीन लाख रुपए की लागत से सार्वजनिक ट्यूबवेल लगवा रहे हैं। इससे आसपास के किसानों को भी राहत मिलेगी। जो किसान पहले पैसा देकर अपने खेतों की सिंचाई करते थे अब इस ट्यूबवेल के लग जाने के बाद पूरी आजादी के साथ किसान फ्री में अपने खेतों की सिंचाई कर सकते हैं।

समाजसेवी जाहिद ने बताया कि पिता पेशे से किसान हैं। जब वह बचपन में अपने पिताजी के साथ खेतों की सिंचाई के लिए जाया करते थे तो बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। देखा कि जब दूसरे के ट्यूबबेल से किसान अपने खेतों की सिंचाई किया करते थे तो कभी कभी किसानों के पास पैसा नहीं होता था सिंचाई के देने के लिए। इससे प्रभावित होकर अपने मन में ठान लिया कि जब इस लायक बन जाऊंगा तो जरूर अपने पास से एक ट्यूबवेल लगवाने का काम करूंगा जो सार्वजनिक होगा। सिंचाई के जिसके एवज में किसी भी किसान से कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0