शिव भक्तों का जत्था अमरनाथ दर्शन के लिए रवाना

Jul 4, 2025 - 20:40
Jul 4, 2025 - 20:48
 0  81
शिव भक्तों का जत्था अमरनाथ दर्शन के लिए रवाना

खागा, फतेहपुर (आरएनआई) नगर से बाबा अमरनाथ के पवित्र दर्शन के लिए भक्तों का जत्था शुक्रवार को बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ रवाना किया गया। खागा की विधायक कृष्णा पासवान, नगर पंचायत चेयरमैन गीता सिंह ने अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले लगभग दो सौ भक्तों को मिठाई, अंगवस्त्र, दक्षिणा भेंट कर और तिलक लगाकर विदाई दी।

खखरेरू चेयरमैन ज्ञानचन्द्र केशरवानी, विधायक प्रतिनिधि श्रीपाल पासवान, खागा चेयरमैन प्रतिनिधि रामगोपाल सिंह, खागा के अवर अभियंता डीडी सोलंकी, सुशील गांधी, सीकू,सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं नगर के नागरिक उपस्थित रहे। भक्तों के चेहरे पर भक्ति और उत्साह की झलक साफ दिखाई दी। जत्था रवाना होने से पहले भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे पूरे वातावरण में धार्मिक ऊर्जा और श्रद्धा का संचार हो गया। विधायक कृष्णा पासवान ने कहा कि अमरनाथ यात्रा एक आध्यात्मिक साधना है और वह ईश्वर से सभी भक्तों की सुखद, सुरक्षित एवं सफल यात्रा की कामना करती हैं। चेयरमैन गीता सिंह ने नगर पालिका की ओर से यात्रियों की हर संभव सहायता देने का आश्वासन भी दिया। यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक बना, जिसमें सभी वर्गों के लोग शामिल हुए। नगरवासियों ने भी भक्तों को शुभकामनाएं देकर उन्हें विदा किया। जत्था पुलिस और प्रशासन की निगरानी में सुरक्षित रूप से आगे बढ़ा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0