फॉक्सकॉन के संस्थापक टैरी गोउ लड़ेंगे ताइवान के राष्ट्रपति का चुनाव

ताइवान के अरबपति बिजनेसमैन हैं, जो दिग्गज तकनीकी कंपनी फॉक्सकॉन के संस्थापक और सीईओ हैं। फॉक्सकॉन दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रोनिक्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है, जो एप्पल की सप्लायर कंपनी है। 

Monday, August 28, 2023 - 09:30
0
फॉक्सकॉन के संस्थापक टैरी गोउ लड़ेंगे ताइवान के राष्ट्रपति का चुनाव
टैरी गोउ

ताइपे। (आरएनआई) दिग्गज तकनीकी कंपनी फॉक्सकॉन के संस्थापक टैरी गोउ ने 2024 में ताइवान के राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने का एलान किया है। गोउ लंबे समय से देश के शीर्ष पद पर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि पूर्व में भी गोउ ताइवान के राष्ट्रपति पद का चुनाव में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं लेकिन उस समय उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। गोउ इस बार बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरेंगे और ताइवान का राष्ट्रपति बनने के लिए गोउ को  2,90,000 मतदाताओं के हस्ताक्षरों की जरूरत होगी। 
ताइवान में अगले साल जनवरी में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। टैरी गोउ के अलावा मौजूदा उप-राष्ट्रपति लाई-चिंग-ते भी ताइवान के राष्ट्रपति बनने की दौड़ में हैं। लाई चिंग ते ताइवान की मौजूदा सत्ताधारी पार्टी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के सदस्य हैं और फिलहाल सबसे मजबूत उम्मीदवार हैं। 
ताइवान के अरबपति बिजनेसमैन हैं, जो दिग्गज तकनीकी कंपनी फॉक्सकॉन के संस्थापक और सीईओ हैं। फॉक्सकॉन दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रोनिक्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है, जो एप्पल की सप्लायर कंपनी है। इस कंपनी में सात लाख से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। 
साल 2016 में टैरी गोउ ने फॉक्सकॉन से इस्तीफा देकर ताइवान की राजनीतिक पार्टी कूमिंतांग की सदस्यता ले ली थी। इसके बाद टैरी गोउ ने ताइवान के राष्ट्रपति चुनाव में किस्मत आजमायी लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी। इसके बाद टैरी गोउ ने साल 2019 में कूमिंतांग पार्टी की सदस्यता छोड़ दी थी। 
साल 2020 में ताइवान का राष्ट्रपति चुनाव लड़ते समय टैरी गोउ ने कहा था कि उन्हें समुद्र की देवी ने सपने में आकर राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का आदेश दिया था। गोउ ने कहा था कि समुद्र की देवी के निर्देश पर ही वह चुनाव लड़ रहे हैं। 
टैरी गोउ की राह आसान नहीं रहने वाली है क्योंकि ताइवान पब्लिक ऑपिनियन फाउंडेशन ने 20 जुलाई को एक पोल जारी किया है, जिसके मुताबिक आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए गोउ को 15 प्रतिशत लोगों ने समर्थन दिया है। वहीं मौजूदा उप-राष्ट्रपति लाई को 33.9 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला है। ताइवान पीपल्स पार्टी के को वेन जे को 20 प्रतिशत और एक अन्य उम्मीदवार होउ को 18 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला है। साफ है कि अभी टैरी गोउ रेस में बुरी तरह पिछड़ रहे हैं।  

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User