क्वाड में भारत के इस साथी के चंद्र मिशन में लगातार आ रही रुकावटें

रॉकेट तैयार करने वाली मित्सुबिशी हैवी इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है और ना ही लॉन्चिंग की अगली तारीख का एलान किया है।

Monday, August 28, 2023 - 09:00
0
क्वाड में भारत के इस साथी के चंद्र मिशन में लगातार आ रही रुकावटें
खराब मौसम के चलते टली लॉन्चिंग

टोक्यो। (आरएनआई) जापान का चंद्र मिशन एक बार फिर सोमवार को निलंबित कर दिया गया। दरअसल खराब मौसम के चलते तीसरी बार ऐसा हुआ है, जब जापान को अपने चंद्रमा मिशन की लॉन्चिंग रोकनी पड़ी है। सोमवार को जापान के चंद्रमा मिशन को उड़ान भरनी थी लेकिन उड़ान भरने से 30 मिनट पहले ही मिशन को रोकने का फैसला किया गया क्योंकि लॉन्चिंग के लिए मौसम सहीं नहीं था। अब अगली लॉन्चिंग कब होगी, यह तय नहीं है। 
जापान की अंतरिक्ष एजेंसी 'जाक्सा' अपने सबसे विश्वसनीय हैवी पेलोड रॉकेट से एक एडवांस इमेजिंग सैटेलाइट और एक हल्के वजनी लैंडर को चांद पर भेजनी वाली थी। जापान के इस मिशन को 'स्मार्ट लैंडर फॉर इनवेस्टिंगेटिंग मून' यानी स्लिम कहा जा रहा है। इसकी सटीकता की वजह से इसे मून स्नाइपर भी कहा जा रहा है। मिशन के मुताबिक जापान का लैंडर जनवरी में चांद की सतह पर लैंड करता लेकिन खराब मौसम के चलते यह लॉन्चिंग टालनी पड़ी। इससे पहले शनिवार की सुबह मिशन को लॉन्च किया जाना था लेकिन खराब मौसम के चलते इसे रविवार के लिए टाल दिया गया और फिर सोमवार के लिए, लेकिन सोमवार को भी जब मौसम अनुकूल नहीं रहा तो जापानी अंतरिक्ष एजेंसी ने फिलहाल मिशन को टालने का फैसला किया है। 
रॉकेट तैयार करने वाली मित्सुबिशी हैवी इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है और ना ही लॉन्चिंग की अगली तारीख का एलान किया है। जापान यदि चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने में सफल रहा तो वह ऐसा करने वाला भारत के बाद पांचवां देश बन जाएगा। बता दें कि बीते हफ्ते ही रूस का लूना-25 मिशन चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग में विफल रहा था। हालांकि भारत के चंद्रयान-3 मिशन ने सफलतापूर्वक लैंडिंग करके इतिहास रच दिया। बता दें कि अमेरिका, रूस, चीन और हाल ही में भारत चांद की सतह पर सफल लैंडिंग कर चुके हैं। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User