पाकिस्तान के ईसाई समुदाय ने की खैबर पख्तूनख्वा के गवर्नर से मुलाकात

ह्यूमन राइट्स फोकस पाकिस्तान (एचआरएफपी) की एक रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में फैसलाबाद के जरनवाला में ईसाई समुदाय को निशाना बनाकर उनपर हमला किया गया। इस हिंसा में कुल 19 चर्च पूरी तरह से नष्ट हो गए और 89 ईसाईयों के घर भी जला दिए गए थे। 

Monday, August 28, 2023 - 09:33
0
पाकिस्तान के ईसाई समुदाय ने की खैबर पख्तूनख्वा के गवर्नर से मुलाकात
खैबर पख्तूनख्वा के गवर्नर हाजी गुलाम अली

पाकिस्तान। (आरएनआई) पाकिस्तान के ईसाई समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने जरनवाला घटना पर खैबर पख्तूनख्वा के गवर्नर हाजी गुलाम अली से मुलाकात की। जरनवाला घटना में भीड़ ने 19 चर्च और कई घरों को जला दिया था। 
इस मुलाकात में खैबर पख्तूनख्वा के गवर्नर हाजी गुलाम ने इस समस्याओं का हल करने के लिए अपना पूरा सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने इस प्रांत में शिक्षा क्षेत्र के विकास में ईसाई समुदाय की भूमिका को भी माना है। 
पाकिस्तान के एक मीडिया ने भी जरनवाला घटना पर खेद व्यक्त करते हुए  ईसाई समुदाय को अपना समर्थन दिया है। ह्यूमन राइट्स फोकस पाकिस्तान (एचआरएफपी) की एक रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में फैसलाबाद के जरनवाला में ईसाई समुदाय को निशाना बनाकर उनपर हमला किया गया। इस हिंसा में कुल 19 चर्च पूरी तरह से नष्ट हो गए और 89 ईसाईयों के घर भी जला दिए गए थे। 
 जिसमें ईसाईयों के कई प्रार्थना घर और सामुदायिक हॉल भी नष्ट हो गए थे। हिंसा से बचने के लिए करीब 10,000 से अधिक  ईसाई गन्ने और अन्य खेतों में छिपे थे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User