फिल्म अभिनेता दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, भांजी ने लगाया था शारीरिक शोषण करने का आरोप

Saturday, February 24, 2024 - 22:40
Updated: 3 years ago
0
फिल्म अभिनेता दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, भांजी ने लगाया था शारीरिक शोषण करने का आरोप

रायपुर (आरएनआई) छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माता, निर्देशक और अभिनेता मनोज राजपूत को अपनी एक करीबी रिश्तेदार से शादी का वादा करके पिछले 13 साल से बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता ने उन पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का भी आरोप लगाया है. 29 वर्षीय पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके दुर्ग जिले में उनके कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया।

स्टेशन हाउस ऑफिसर राजकुमार बोरझा ने बताया, “22 फरवरी को पीड़ित लड़की ने ओल्ड भिलाई रेलवे पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि मनोज राजपूत साल 2011 से शादी के बहाने उसका यौन शोषण कर रहा था. इस दौरान वो उसके साथ अप्राकृतिक सेक्स भी करता था. लड़की ने जब शादी का दबाव बनाया तो वो अपने वादे से मुकर गया. इसके बाद उसने पुलिस से संपर्क किया।

एसएचओ ने कहा कि पीड़ित लड़की की शिकायत के आधार पर मनोज राजपूत पर बलात्कार, अप्राकृतिक यौन संबंध, आपराधिक धमकी और अन्य अपराधों के लिए भारतीय दंड संहिता की धाराओं के साथ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है. पीड़िता के साथ जब यौन शोषण शुरू हुआ तब वो नाबालिग थी. हालांकि, स्थानीय अदालत पॉक्सो के प्रावधानों को रद्द कर दिया है।

इस मामले में गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस अभिनेता मनोज राजपूत को लेकर जा रही थी तो वो मीडिया के सामने फ्लाइंड किस देते हुए नजर आए. उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ बड़ी साजिश रची गई है. उनको फंसाया जा रहा है. उन्होंने कहा, “राजेश बिहारी नामक शख्स उनसे दुश्मनी निकाल रहा है. उस लड़की ने मेरे ऊपर आरोप लगाया है वह 11 साल से कहां थी. यह सब मुझे फंसाने के लिए किया गया है.”।

बताते चलें कि मनोज राजपूत पेशे से बिल्डर है, लेकिन फिल्म निर्माण में भी उनका दखल रहा है. वो फिल्मों को प्रोड्यूस करने के साथ ही अभिनय भी करते हैं. पिछले कुछ वर्षों से उन्होंने अपने कारोबार का तेजी से विकास किया है. इसकी वजह से उनकी कारोबारी प्रतिद्वंदता भी बढ़ी है. यही वजह है कि कुछ महीने पहले वो अपनी जान को खतरा बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे थे. अपने सुरक्षा की मांग की थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User