फांसी लगा युवक ने दी जान
फतेहपुर (आरएनआई) राधानगर थाना क्षेत्र के ग्राम मलाका में 22 वर्षीय युवक ने घर के अन्दर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार मलाका गांव निवासी रामशंकर का पुत्र रत्नेश ने मंगलवार की शाम उस वक्त फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। जब घर के सभी लोग खेतों में काम कर रहे थे। शाम को घर वाले जब वापस आये तो कमरे में रत्नेश का फांसी पर लटका शव देख घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। युवक द्वारा आत्महत्या किये जाने कारण ज्ञात नहीं हो सका।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

