फतेहपुर: संदिग्ध हालत में अधेड़ की तबीयत बिगड़ने से मौत, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए

Jul 2, 2025 - 19:24
Jul 2, 2025 - 19:27
 0  270

फतेहपुर (आरएनआई) ललौली थाना क्षेत्र के ग्राम महमतपुर में दोस्त के घर के आए 49 वर्षीय अधेड़ की अचानक तबियत खराब होने पर उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
जानकारी के अनुसार महमतपुर गांव निवासी शिवबाबू कर्नाटक राज्य के जिला बगलकोट में कबाड का काम करता है। वहीं उसकी दोस्ती लक्ष्मण बडीगर पुत्र बिट्टल निवासी लींगापुर थाना बिलादी जिला बगलकोट के साथ हो गयी थी। जब यह लोग घर वापस आ रहे थे तभी इनके पीछे-पीछे लक्ष्मण बडीगर भी आया। मंगलवार की देरशाम तबियत अचानक बिगड जाने पर शिवबाबू अपने अन्य मित्रो के साथ अधेड को सरकारी एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचा जहां इमरजेन्सी में तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेजा दिया। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0