फसल कटाई के विवाद में खौफनाक हत्या: दमोह में छोटे भाई ने बड़े भाई को गोली मारी

Tuesday, September 23, 2025 - 13:26
Updated: 12 months ago
0

दमोह (आरएनआई) दमोह में छोटे भाई ने बड़े भाई को गोली मार दी। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वारदात खमरिया गांव में सोमवार सुबह की है। दोनों भाइयों के बीच फसल कटाई के ठेके को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस के मुताबिक, बिहारी पटेल (50) और उसका छोटा भाई रघुवीर पटेल उर्फ वीरन खेतिहर मजदूर हैं। बिहारी ने गांव के ही सुख सिंह से उड़द फसल की कटाई का ठेका कम दाम पर ले लिया था। इस पर रघुवीर को आपत्ति थी।

विवार रात दोनों भाइयों के बीच विवाद हो गया। परिजन ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। सोमवार सुबह बिहारी पटेल फसल कटाई के लिए जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में लाइसेंसी बंदूक लेकर बैठे वीरन ने गोली चला दी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User