फर्जी दस्तावेज लगाकर बैंक से लिया करोड़ों रुपए का लोन, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Jun 12, 2024 - 23:26
Jun 12, 2024 - 23:26
 0  297
फर्जी दस्तावेज लगाकर बैंक से लिया करोड़ों रुपए का लोन, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

इंदौर (आरएनआई) मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी लसुड़िया पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को पकड़ा है। आरोपी ने फरियादी के साथ करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी को अंजाम दिया था। लसूडिया थाना पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर 420 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला
एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पूर्व महालक्ष्मी नगर निवासी मुकेश हजेला ने लसुड़िया थाना पुलिस को एक शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि साधु वासवानी नगर के रहने वाले जय भवानी नामक व्यक्ति ने धोखाधड़ी पूर्वक स्कीम नंबर 94 स्थित प्लांट पर केनरा बैंक में फर्जी दस्तावेज के माध्यम से 2 करोड रुपए का लोन ले लिया था।

लसुड़िया थाना पुलिस ने फरियादी की शिकायत की जांच कर आईपीसी की धारा 420 और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी जय भवानी निवासी साधु वासवानी नगर को गिरफ्तार किया गया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0