फरीदाबाद में बड़ा आतंकी साजिश का खुलासा: डॉक्टर के घर से 300 किलो आरडीएक्स, AK-56 और ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद
फरीदाबाद (आरएनआई) – हरियाणा के फरीदाबाद जिले में रविवार को सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी आतंकी साजिश का भंडाफोड़ किया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम ने धौज क्षेत्र में एक डॉक्टर के घर पर छापा मारकर 300 किलो आरडीएक्स, एक AK-56 राइफल, दो ऑटोमैटिक पिस्टल, 84 कारतूस और पांच लीटर केमिकल बरामद किया है।
कार्रवाई के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह बरामदगी गिरफ्तार आतंकी मुजाहिल शकील की निशानदेही पर की गई। आरोपी को दो दिन पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हिरासत में लिया था। पूछताछ के दौरान मुजाहिल ने बताया कि फरीदाबाद के एक डॉक्टर के घर पर भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री छिपाई गई है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस टीम ने धौज पहुंचकर डॉक्टर के आवास की तलाशी ली, जहां से 12 बैग आरडीएक्स समेत अन्य हथियार मिले। बरामद किए गए आरडीएक्स की मात्रा और उसकी गुणवत्ता को देखते हुए माना जा रहा है कि इसका इस्तेमाल किसी बड़े आतंकी हमले में किया जाना था।
सुरक्षा एजेंसियां अब इस मामले की गहन जांच में जुट गई हैं। शुरुआती जांच में यह भी सामने आ रहा है कि इस नेटवर्क के तार जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के अलावा अन्य राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं। बरामद सामग्री को फॉरेंसिक टीम ने अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस बरामदगी ने एक संभावित बड़े आतंकी खतरे को टाल दिया है। वहीं, स्थानीय प्रशासन ने धौज क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है और आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश जारी है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



