स्वच्छता का सच आया सामने: इंदौर की सफाई पर सवाल उठाता वायरल वीडियो
इंदौर (आरएनआई) — देश की सबसे स्वच्छ शहर की पहचान रखने वाले इंदौर की स्वच्छता पर अब सवाल उठने लगे हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने नगर निगम की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है।
वीडियो में एक व्यक्ति, जो खुद को भोपाल का निवासी बता रहा है, इंदौर रेलवे प्लेटफॉर्म से बाहर आते ही शहर की सफाई व्यवस्था की सच्चाई दिखा रहा है। वीडियो में उसने नगर निगम की ओर से किए जा रहे “स्मार्ट सिटी” और “स्वच्छता अभियान” के दावों पर सवाल उठाए हैं।
वह व्यक्ति वीडियो में कहता दिख रहा है कि इंदौर बार-बार स्वच्छता रैंकिंग में नंबर-वन आता है, लेकिन प्लेटफॉर्म के बाहर कचरे के ढेर और गंदगी देखकर हैरानी होती है। उसने कहा कि यह नजारा देशभर से आने वाले हजारों यात्रियों के सामने इंदौर की “स्मार्ट सिटी” छवि पर सवाल खड़े करता है।
वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही नगर निगम के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। नागरिकों का कहना है कि अगर वास्तव में इंदौर स्वच्छता में अव्वल है, तो फिर इस तरह की लापरवाही क्यों?
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि निगम इस मामले की जांच करे और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि “स्वच्छता का सच” केवल कागज़ों में नहीं, सड़कों पर भी दिखे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



