फतेहपुर सीकरी दरगाह के सज्जादानशीन रईस मियां चिश्ती का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
आगरा के फतेहपुर सीकरी स्थित विश्व प्रसिद्ध हजरत शेख सलीम चिश्ती दरगाह के सज्जादानशीन पीरजादा रईस मियां चिश्ती का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने बुधवार देर रात लखनऊ के एरा मेडिकल कॉलेज में अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे।
परिजनों के अनुसार, उनका जनाजा गुरुवार को असर की नमाज के बाद फतेहपुर सीकरी स्थित दरगाह परिसर में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। अंतिम दर्शन और जनाजे में शामिल होने के लिए देशभर से जायरीन, उलेमा और सामाजिक-धार्मिक हस्तियां पहुंच रही हैं।
रईस मियां चिश्ती सूफी संत हजरत शेख सलीम चिश्ती की 16वीं पीढ़ी के प्रत्यक्ष वंशज थे। उन्होंने कई दशकों तक दरगाह के सज्जादानशीन के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।
वे प्रेम, शांति, भाईचारे और इंसानियत के संदेश के लिए जाने जाते थे। साथ ही हिंदू-मुस्लिम एकता, सामाजिक सद्भाव और गंगा-जमुनी तहजीब को बढ़ावा देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
उनके निधन पर सूफी समुदाय और क्षेत्र में शोक की लहर है। श्रद्धालुओं ने इसे देश की साझा सांस्कृतिक विरासत और सूफी परंपरा के लिए बड़ी क्षति बताया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)