सड़क हादसों में अज्ञात महिला समेत तीन घायल
फतेहपुर (आरएनआई) जनपद के अलग थाना क्षेत्रो के अर्न्तगत हुए सड़क हादसो के दौरान 50 वर्षीय अज्ञात महिला समेत तीन लोग घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार शहर के क्षेत्र के शान्तिनगर के समीप बुधवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से लगभग 50 वर्षीय अज्ञात महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। इसी प्रकार गाजीपुर थाना क्षेत्र के सिमौर गांव निवासी सजीवन द्विवेदी का 60 वर्षीय पुत्र ओम प्रकाश द्विवेदी गांव असोथर थाना क्षेत्र के सरांय टीकर गांव निवासी हनुमान का 36 वर्षीय पुत्र आशीष के साथ बाइक से बहरामपुर दवा लेकर वापस जा रहे थे। तभी सामने से आ रही बाइक से भिडन्त हो गयी। जिससे दोनो बुरी तरह घायल हो गये। सूचना पाकर मौके में पहुंची एम्बुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुयी है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



