प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पिंजरे से आजाद किये गये तोते

Monday, January 22, 2024 - 19:36
Updated: 3 years ago
0
प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर  पिंजरे से आजाद किये गये तोते
पिंजरे से तोते आजाद करते लोग

शाहाबाद हरदोई। आज अयोध्या में प्रभु श्री राम के बाल रूप की प्राण प्रतिष्ठा के दृष्टिगत शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला मौलगंज के पौराणिक शिव मंदिर में अयोध्या में हो रही प्राण प्रतिष्ठा का लाइव टेलीकास्ट देखा गया शिव मंदिर में सुबह से ही राम भक्तों का जमावड़ा लग गया। भक्तों ने विधिवत एलईडी स्क्रीन लगाकर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम देखा। तदोपरांत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भक्ति भावना से परिपूर्ण उद्बोधन सुना। शिव मंदिर में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने भी मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के दर्शन किए व प्रसाद ग्रहण किया। देर शाम तक चले भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। समाजसेवी इंद्रमणि तिवारी ने अपने सभी साथियों के साथ पिंजरे में कैद पंछियों को आजाद करते हुए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व ब्लाक प्रमुख रोली गुप्ता ने महिलाओं के साथ सुंदरकांड का पाठ किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता रामसनेही मिश्रा एडवोकेट , सतेंद्र राजपूत ,छोटे लाल अवस्थी , अमित मिश्रा , मुकेश अवस्थी ,अजय ओम तिवारी ,दीपू अवस्थी, ज्ञान चंद्र गुप्ता , राजेश देवल , राजकुमार सक्सेना , रिंटू देवल,जितेंद्र सिंह, अभिजीत सिंह , पारुल गुप्ता सहित सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User