विभिन्न मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई शोभायात्रा

Monday, January 22, 2024 - 19:34
Updated: 3 years ago
0
विभिन्न मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई शोभायात्रा
शोभा यात्रा में रिक्शे पर मूर्तियां लेकर चलते अमन हिंदू

शाहाबाद हरदोई । मोहल्ला गिगियानी में जीर्ण शीर्ण हो चुके मंदिर का जीर्णोद्धार कराकर आज भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन इस शिवालय में भी शिवलिंग की स्थापना को लेकर नगर के प्रमुख मार्गो से एक विशाल शोभा यात्रा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाली गई। विश्व हिंदू परिषद के युवा नेता अमन हिंदू के नेतृत्व में इस विशाल शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा भक्ति धुन पर थिरकते हुए देखे गए। विश्व हिंदू परिषद के युवा नेता अमन हिंदू स्वयं रिक्शा चलाकर प्राण प्रतिष्ठा वाली मूर्तियां लेकर चल रहे थे। इस शोभा यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से शोभायात्रा में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। ब्लॉक मुख्यालय पर निर्मित पीपीलेश्वर मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हेतु भगवान शिव परिवार, बजरंगबली और शनि देव की मूर्तियों की एक भव्य शोभा यात्रा ब्लॉक मुख्यालय से निकाली गई । ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्र की अगुवाई में ब्लॉक मुख्यालय से शोभा यात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभा यात्रा में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के गगन भेदी जयकारे लगाते हुए महिलाएं, पुरुष और बच्चे झूमते नाचते चल रहे थे। शोभा यात्रा में अबीर गुलाल उड़ाकर खुशी का इजहार किया जा रहा था। यह शोभायात्रा ब्लॉक से कोतवाली होते हुए सीधे नर्मदा स्थल पहुंची। जहां पर विधि विधान से मूर्तियों को स्नान कराया गया और सभी घाटों की परिक्रमा कराई गई। तत्पश्चात यह शोभायात्रा ब्लॉक मुख्यालय पर वापस हुई। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान और भाजपा कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। महिलाओं की टोली शोभा यात्रा में थिरकते हुए नजर आ रही थी। शोभायात्रा के समापन पर विधि विधान से पुरोहित द्वारा पूजन अर्चन करके तीनों मूर्तियां को प्रतिस्थापित किया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सहित खंड विकास अधिकारी मनवीर सिंह, एडीओ पंचायत जितेंद्र सिंह तोमर, रंजीत सिंह, लालाराम राजपूत सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। दिलेर गंज स्थित मां कात्यायनी शक्तिपीठ पर राष्ट्रीय जन जागरण सेवा न्यास के राष्ट्रीय सचिव राजीव नयन दीक्षित की देखरेख में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी शाहाबाद अनिल झा ने पहुंचकर पूजन अर्चन किया। इस मौके पर श्री राम के गगन भेदी जयकारे लगाए गए। इस अवसर पर आनंद गुप्ता, पुष्पेंद्र मिश्रा, पंकज त्रिपाठी, सोमनाथ अवस्थी ,उमंग अवस्थी आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User