गुना: चाचौड़ा में करोड़ो के कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास

Mar 12, 2024 - 18:52
Mar 12, 2024 - 18:52
 0  2.2k
गुना: चाचौड़ा में करोड़ो के कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास

गुना (आरएनआई) चाचौड़ा विधानसभा के कुम्भराज नगर में आज विधायक श्रीमती प्रियंका पेंची ने शिव टेकरी पर गार्डन का शिलान्यास किया। उन्होंने विभिन्न सीसी निर्माण कार्य का भूमिपूजन, खाटू श्याम मंदिर रोड, पूजा सामग्री संग्रह वाहन और दो नवीन कचरा संग्रह वाहन सहित 2 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी। तत्पश्चात विधायक जन सेवा केंद्र का शुभारंभ कर परिवारजनों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करवाया।
कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष कुंभराज रोहित कासट, मृगवास मंडल अध्यक्ष अरविंद महेश्वरी, नगर परिषद अध्यक्ष कुंभराज शारदा देवी साहू, नप उपाध्यक्ष विक्रम, पूर्व अध्यक्ष ब्रजमोहन मैथिल, काबरा, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष रामेश्वर, पार्षद नवल, मंटी भील, श्याम मीना, विक्रम सिंह मीना, हरज्ञान गुर्जर, केदार मल साहू, महामंत्री रामचरण, अरविन्द परासर, महावीर, प्रदीप नाटाणी विधानसभा संयोजक एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0