प्रदेश महामंत्री हितानंद शर्मा ने जताया शोक

Tuesday, February 18, 2025 - 21:54
Updated: 2 years ago
0
प्रदेश महामंत्री हितानंद शर्मा ने जताया शोक

गुना (आरएनआई) भाजपा प्रदेश महामंत्री हितानंद शर्मा ने मंगलवार को समाजसेवी संजय भार्गव की पूज्य माताजी एवं बूढ़े बालाजी मंडल अध्यक्ष परेश भार्गव की दादी जनसंघ के समय की कार्यकर्ता एवं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती विमलेश भार्गव जी के निधन पर उनके निवास पहुंचकर शोक व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की। श्री शर्मा ने पूर्व जनसंघ कार्यकर्ता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित कर दिया। उनका निधन पार्टी के लिए अपूरर्णीय क्षति है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सहित अन्य भाजपाजन उपस्थित रहे।

Follow      RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User