पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने के लिए डॉक्टर साहब ने मांगी रिश्वत, लोकायुक्त पुलिस ने 3 हजार रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ा

Thursday, October 3, 2024 - 19:46
Updated: 2 years ago
0
पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने के लिए डॉक्टर साहब ने मांगी रिश्वत, लोकायुक्त पुलिस ने 3 हजार रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ा

उमरिया (आरएनआई) भ्रष्ट शासकीय सेवकों के खिलाफ लगातार हो रहे एक्शन के बावजूद रिश्वतखोरी की घटनाओं में कमी नहीं आ रही है, आज एक बार फिर लोकायुक्त पुलिस की टीम को एक भ्रष्ट अधिकारी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है, लोकायुक्त पुलिस रीवा की टीम ने उमरिया जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में पदस्थ डॉक्टर राजेन्द्र मांझी को 3 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। डॉक्टर के खिलाफ लोकायुक्त ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रीवा लोकायुक्त पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि उमरिया जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के निवासी फरियादी के पुत्र की मौत कुछ दिन पहले हो गई थी, जिसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर राजेन्द्र मांझी द्वारा फरियादी से 10 हजार रुपए की मांग की गई थी। डॉक्टर तीन हजार रुपए पहले ले चुके थे। आज तीन हजार रुपए लेते हुए लोकायुक्त की टीम ने रंगेहाथ पकड़ा है।

लोकायुक्त पुलिस ने दर्ज किया मामला
फरियादी ने बताया कि डॉक्टर पोस्टमार्टम रिपोर्ट दे नहीं रहा था। क्योंकि डॉक्टर के द्वारा रुपए की मांग की थी। पीड़ित के गुहार के बावजूद वह रुपए कम करने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद फरियादी ने लोकायुक्त में शिकायत की है। लोकायुक्त टीम ने फरियादी के आरोपों का सत्यापन किया है। इसके बाद कार्रवाई की है। लोकायुक्त कार्रवाई के बारे में स्वास्थ्य विभाग को भी जानकारी देगा। हो सकता है कि पकड़े डॉक्टर के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग भी कोई एक्शन ले सकता है। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।


Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User