पूर्व विधायक के निज कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई

वही भाजपा ने सभी बूथों पर पं.दीनदयाल उपाध्याय जी को दी सच्ची श्रद्धांजलि जिले में बने 1 लाख 94 हजार सदस्य। 

Wednesday, September 25, 2024 - 22:09
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती 25 सितंबर के शुभअवसर पर भाजपा के पूर्व विधायक गुना गोपीलाल जाटव के निज निवास स्थित कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई, इस दौरान पूर्व विधायक सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित जी अमर रहे के नारे बुलंद किए।

वही गुना जिले के सभी 1092 बूथों पर पंडित जी की जयंती मनाई गई है। आपको बताए कि  'एकात्म मानव दर्शन' एवं ‘अंत्योदय’ के प्रणेता, कुशल संगठनकर्ता और त्याग की प्रतिमूर्ति हम सबके प्रेरणास्रोत श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के शुभ अवसर पर जिले के सभी बूथों पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा सुबह 7 बजे से हर बूथ पर पहुंचकर भाजपा के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई गई। इसी के तहत भाजपा ने बमोरी विधानसभा के फतेहगढ़ मंडल के बूथ क्रमांक 76 एवं 77 पर पहुंच भाजपा के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रिंकू धाकड़, बूथ क्रमांक 76 के बूथ अध्यक्ष रघुनाथ नागर, मुरारी लाल वैरागी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री रवि गुर्जर, आई टी जिला संयोजक मोहित नामदेव, मंडल अध्यक्ष दीपक मीणा, जिला महामंत्री मुकेश जाटव, पगारा मंडल अध्यक्ष अमित शर्मा,बलराम नागर, निरंजन सेन, विपिन तोमर, दिनेश सोनी, सकून सोनी, सोनू शर्मा, बूथ अध्यक्ष सुदर्शन धाकड़, पुरषोत्तम मीणा, देवेंद्र किरार, जितेंद्र किरार सहित बड़ी संख्या में बूथ की टोली उपस्थित रहे।

 भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कहा की राष्ट्र सर्वोपरि का भाव लेकर लोगों को संगठित एवं संस्कारित करने वाले श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन विराट एवं प्रेरणादायी है। उन्होंने एकात्म मानव दर्शन एवं अंत्योदय का दर्शन देकर विश्व को नई राह दिखाई। आज उनकी जयंती के अवसर पर जिले के समस्त कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि प्रत्येक बूथों पर भाजपा के संगठन पर्व सदस्यता महाभियान के माध्यम से अधिक से अधिक सदस्य बनाकर श्रद्धेय प. दीनदयाल उपाध्याय जी को सच्ची श्रद्धांजलि दे।


Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User