कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में वन विभाग एवं निर्माण विभागों के कार्यो की समीक्षा बैठक का किया गया आयोजन

वन विभाग से संबंधित अनुमति एवं विवादों के निराकरण के लिये ग्रामीण विकास विभाग, राजस्‍व व वन विभाग की संयुक्‍त समिति बनने के दिये निर्देश। 

Sep 25, 2024 - 22:11
Sep 25, 2024 - 22:12
 0  2.9k
कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में वन विभाग एवं निर्माण विभागों के कार्यो की समीक्षा बैठक का किया गया आयोजन

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह की अध्‍यक्षता में आज वन विभाग एवं निर्माण विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में किया गया बैठक में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक, वन संरक्षक अक्षय राठौर सहित निर्माण विभागों से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान वन विभाग से संबंधित भूमि आवंटन की अनुमति एवं निर्माण कार्यो विभिन्‍न विभागों द्वारा निर्माण कार्यो की वन विभाग से लंबित अनुमति व विवादों के निराकरण से संबंधित ग्रामीण विकास विभाग, म.प्र. सडक विकास प्राधिकरण, लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी, ऊर्जा जल संसाधन विभाग, जल जीवन मिशन आदि के साथ संयुक्‍त बैठक कर बिन्‍दुवार समीक्षा की गयी और ग्रामीण विकास विभाग, राजस्‍व एवं वन विभाग की संयुक्‍त टीम गठन करने के निर्देश दिये गये जो वन विभाग में लंबित अनुमति एवं अन्‍य विवाद के निराकरण कर प्रतिवेदन प्रस्‍तुत करेगें इसी प्रकार मनरेगा के कंवर्जेन्‍स के ऐसे कार्य जिसमें वन विभाग को निर्माण एजेंसी नियुक्‍त किया गया है वहां कार्य प्रारंभ किया जावे अन्‍य मामलों में संबंधित विभाग वन विभाग से अनुमति एवं विवाद के निराकरण उपरांत शीघ्र कार्य प्रारंभ करें।

Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0