पूर्व मंत्री ने रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण कार्य को देखा, स्टेशन की प्रगति देखकर जताई प्रसन्नता

Saturday, September 13, 2025 - 20:29
Updated: 1 year ago
0
पूर्व मंत्री ने रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण कार्य को देखा, स्टेशन की प्रगति देखकर जताई प्रसन्नता

फतेहपुर (आरएनआई) भारत सरकार की पूर्व मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने शनिवार को प्रधानमंत्री की अमृत योजना के अंतर्गत स्थानीय रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण कार्य को देखने रेलवे स्टेशन पहुंची। उन्होंने रेलवे स्टेशन की स्थिति को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। 

पूर्व केंन्द्रीय मंत्री ने फुट ओवर ब्रिज स्वचलित सीढियों का स्थान, लिफ्ट स्लोप, ओवर ब्रिज व सुसज्जित कार्यालय भवन को देखा। साथ ही प्लेटफार्म नंबर चार को भी देखने पहुंची। जो रेलवे स्टेशन का दक्षिणी भाग है। इस प्लेटफार्म से जिले के दक्षिणी भाग समेत बांदा के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। इस दौरान सीएमआई महेंद्र गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, राजेंद्र निषाद, जिला मंत्री शिव प्रताप सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा, योगेंद्र सिंह, रघुवीर लोधनी, आनंद मान सिंह, संजय सिंह, गौरव अग्रहरि, निलेश मिश्रा, बराती लाल टंडन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User