नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Saturday, September 13, 2025 - 20:29
Updated: 1 year ago
0
नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हथगाम, फतेहपुर (आरएनआई) शनिवार को सुल्तानपुर घोष पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के धनकामई गांव निवासी सुधांशु पुत्र दिनेश पाल 20 वर्ष के विरूद्ध पीड़िता ने दुष्कर्म किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे के बाद से अभियुक्त वांछित चल रहा था। पुलिस ने छानबीन शुरू की, लेकिन आरोपी गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था। जिसको पुलिस ने शनिवार की सुबह थाना क्षेत्र के अल्लीपुर भादर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर अभियुक्त को थाना क्षेत्र के अल्लीपुर भादर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में भेज दिया गया हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक जय प्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक ईश्वरचंद, हेड कांस्टेबल अमृतलाल शामिल रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User