नानाखेड़ी मंडी हत्याकांड: पुलिस ने महज दो घंटे में 02 नाबालिग सहित 07 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Nov 11, 2025 - 11:43
Nov 11, 2025 - 11:50
 0  162
नानाखेड़ी मंडी हत्याकांड: पुलिस ने महज दो घंटे में 02 नाबालिग सहित 07 आरोपियों को किया गिरफ्तार

गुना (आरएनआई) केंट थाना अंतर्गत नानाखेड़ी मंडी परिसर में हत्‍या के मामले में दो घंटे में ही प्रकरण में 02 विधि विवादित किशोर सहित 07 हत्यारोपित को धर दबोच लिया गया।

 आज सोमवार की सुबह नानाखेडी मंडी परिसर में एक व्यक्ति के मृत होने की सूचना मिलने पर सीएसपी गुना श्रीमति प्रियंका मिश्रा, केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, पुलिस फोर्स के तत्काल मण्डी परिसर पहुंचे और उक्‍त व्‍यक्ति को चैक करने पर उसकी मृत्‍यु हो चुकी थी, जिसके शरीर में चोटों से लग रहा था कि उसके साथ मारपीट की गई है, जिससे आई चोटों के कारण उसकी मृत्यु हुई है। मृतक की पहचान सोनू यादव निवासी ग्राम बूढ़ा डोंगर थाना आरोन के रूप में हुई।

       इस घटना के फरियादी आशू पाल निवासी ग्राम बरखेड़ा हाट थाना आरोन के द्वारा पुलिस को रिपोर्ट करते हुए बताया कि 09 नवम्बर को वह अपने ट्रेक्टर-ट्रॉली से ग्राम बूढाडोंगर के सोनू यादव की मक्का की फसल भरकर भाडे से गुना मंडी में बेचने आया था, सोनू यादव ट्रेक्टर चला रहा था, जो रात में मंडी गेट पर पहुंचे तभी वहां पर सोनू यादव की कोई दो लड़कों से कहासुनी हो गई थी, इसके बाद वह ट्रेक्टर लेकर मंडी में पहुंच गए और कुछ ही देर बाद वह दोंनो लड़के अपने 4-5 अन्य साथियों के साथ वहां पहुंच गए और एक राय होकर सोनू यादव के साथ लात घूसों से मारपीट करने लगे इसी बीच उनमें से एक व्यक्ति ने कोई भारी सी चीज उठाकर जान से मारने की नियत से सोनू यादव के सिर में मार दिया, जिससे वह नीचे गिर गया। वह बीच बचाव करने गया तो उन लोगों ने अपने एक साथी का नाम राजीव लेते हुए बोला कि राजीव इसे भी मार देते हैं, जिससे डर के कारण वह भाग गया था। इसके बाद वह सोनू को सुबह सोनू मृत अवस्था में मंडी कम्पलेक्स के पास पड़ा मिला। इस घटना पर से आरोपी राजीव व अन्य अज्ञात के विरूद्ध केंट थाने में अप.क्र. 1008/25 धारा 191(2), 296(बी), 125, 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।

इस घटना के पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के संज्ञान में आते ही उनके द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्‍काल पुलिस को घटना स्थल सुरक्षित करने तथा अज्ञात आरोपियो की शीघ्र पतारसी कर उन्‍हें गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये । साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की अलग-अलग टीमें तैयार कर लगाई गईं । टीमों द्वारा तत्‍परता से कार्यवाही शुरू की गई और विभिन्‍न तकनीकी संसाधनो के माध्यम से आरोपियों के घटना स्थल पर आने जाने के संबध में जानकारी जुटाई गई साथ ही अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय कर आरोपियों की पहचान के सघन प्रयास किये । जिसके परिणाम स्वरूप पुलिस ने शीघ्र ही प्रकरण के अज्ञात आरापियों की पहचान कर तलाश में सघन दविशें दीं गई और महज दो घंटे में ही प्रकरण में 02 विधि विवादित किशोर सहित आरोपी, सदाराज पुत्र कान्हा मोगिया उम्र 38 साल,सोनासिंह पुत्र रहीलाल बेल पारदी उम्र 21 साल, मालकेश पुत्र रहीलाल बेल पारदी उम्र 25 साल, राजीव पुत्र रहीलाल बेल पारदी उम्र 23 साल एवं रोमल पुत्र मुंशीलाल बेल पारदी उम्र 19 साल निवासीगण ग्राम पिपरिया थाना केंट गुना को अभिरक्षा में ले लिया गया । 
       केंट थाना पुलिस की इस तत्पर कार्यवाही मे सीएसपी गुना श्रीमति प्रियंका मिश्रा के नेतृत्‍व में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक बुन्देल सिंह सुनेरिया, उपनिरीक्षक राहुल शर्मा, उपनिरीक्षक ज्योति राजपूत, सउनि ईश्वर टोप्पो, प्रधान आरक्षक अमित तिवारी, प्रधान आरक्षक शिवदयाल वर्मा, प्रधान आरक्षक मुकेश मौर्य, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र भार्गव, आरक्षक धर्मेन्द्र रघुवंशी, आरक्षक देवेन्द्र रघुवंशी, आरक्षक राजू बघेल, आरक्षक सूर्यभान जाट, आरक्षक लक्ष्‍मीनारायण पारस, आरक्षक महेन्द्र रघुवंशी, आरक्षक असीम खांन, आरक्षक गोविन्द रघुवंशी, आरक्षक राजीव सेन एवं आरक्षक शुभम रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0