गुना आरटीओ ने किया त्वरित समाधान: सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के बाद ड्राइविंग लाइसेंस हुआ रिन्यू

Nov 11, 2025 - 11:44
Nov 11, 2025 - 11:50
 0  270
गुना आरटीओ ने किया त्वरित समाधान: सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के बाद ड्राइविंग लाइसेंस हुआ रिन्यू

गुना (आरएनआई) अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय गुना ने अंततः मेरा ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूअल कर दिया।ऑनलाइन कॉपी भी प्राप्त हो गई। वर्ष 2005 और पूर्व में बनाए गए ड्राइविंग लाइसेंस का डेटा सारथी पोर्टल पर अपडेट न होने से लायसेंस रिन्युवल नहीं हो पा रहे थे। परेशान होने के बाद मैंने सीएम हेल्पलाइन पर कंप्लेंट की थी। इसके बाद आरटीओ कार्यालय से फोन आया और मुझे वांछित दस्तावेजों के साथ बुलाया गया, आवेदन के साथ वांछित दस्तावेज लिए। लेकिन तब समस्या का समाधान नहीं हुआ था। पोर्टल में खामी बताकर सीएम हेल्पलाइन पर शिक़ायत को अपडेट कर दिया गया। इससे में व्यथित था।

मैने सोशल मीडिया पर जब अपनी परेशानी लिखी और सीएम हेल्पलाइन पर सवाल खड़े किए तो इसके कुछ देर बाद ही आरटीओ ऑफिस से कॉल आ गया कि आप अभी आ जाएं, जबकि उस दिन अवकाश था। मैं अगले दिन गया ऑफिस स्टाफ ने पूरा सहयोग किया। वहीं ऑनलाइन फीस जमा कराई गई। फीस भी मात्र 474 रुपए। सभी प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत ऑन लाइन ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू कर दिया गया।प्रोसेस के बाद बीते रोज मेरा ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन आ गया,मेरी समस्या का समाधान हो गया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0