पुलिस कर्मियों के लिए हुआ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Thursday, February 15, 2024 - 18:31
Updated: 3 years ago
0
पुलिस कर्मियों के लिए हुआ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

गुना (आरएनआई) पुलिस मुख्‍यालय के निर्देशों पर गुना पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंहा द्वारा अपने पुलिस फोर्स के अधिकारी/कर्मचारियों के स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण हेतु आज दिनांक 15 फरवरी 2024 को पुलिस लाईन परिसर में नि:शुल्‍क स्‍वस्‍थ्‍य परीक्षण शिविर का आयोजन कराया गया, शिविर में 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों के स्‍वस्‍थ्‍य की जांच अनिवार्य रूप से की गई ।

पुलिस विभाग के अधिकारी/ कर्मचारियों को 24×7 घंटे ड्यूटी करना होती है, जिससे उनकी कोई निर्धारित दिनचर्या नहीं रह पाती है और इस भाग-दौड़ भरी दिनचर्या में समय आभाव के कारण ज्यादातर पुलिस अधिकारी- कर्मचारी अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते हैं, इस कारण वह अपने स्वास्थ्य पर ध्‍यान नहीं दे पाते हैं । जिससे कई बार छोटी-छोटी बीमारियों के बीच वह गंभीर बीमारी के शिकार हो जाते हैं । इसलिये पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों का समय-समय पर स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण कराये जाने हेतु पुलिस विभाग के वरिष्‍ठ अधिकारियों से निर्देश भी मिलते रहे हैं ।

इसी दिशा में जिले के पुलिस फोर्स के स्‍वस्‍थ्‍य परीक्षण हेतु गुना पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंहा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 15 फरवरी 2024 को गुना पुलिस लाईन परिसर में प्रात: 10 बजे से विशेष स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जिला चिकित्‍सालय से डॉ. योगेश द्विवेदी (अस्थि रोग विशेषज्ञ), डॉ. विक्रांत गुर्जर (मेडीकल ऑफीसर), डॉ. रश्मि कुशवाह (मेडीकल ऑफीसर), डॉ. हरिनारायण माहौर (नर्सिंग ऑफीसर) आदि विशेषज्ञ डॉक्‍टरों की टीम द्वारा पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का एक-एक कर स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्‍यकतानुसार दवायें दीं गई एवं गंभीर बीमारी वालों को अन्‍य आवश्‍यक जांच एवं उपचार हेतु परामर्श दिये गये । इस दौरान बी.पी., शुगर, कोलेस्‍ट्रोल, डायबिटीज, थायराईड, सीबीसी, ईसीजी, बी.एम.आई. आदि टेस्ट किये गए । शिविर में उपस्थित पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को चिकित्‍सक दल प्रभारी डॉ. योगेश द्विवेदी द्वारा पुलिस को अनावश्‍यक तनाव से बचने एवं अपने खानपान पर कंट्रोल रखने तथा अपनी दिनचर्या में व्‍यायाम शामिल करने व समय-समय पर स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण कराते रहने की सलाह दी गई ।  

पुलिस बल को चुस्त व दुरुस्त रहने के लिए सबसे पहले अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक है । पुलिस कर्मचरियों को सर्दी, गर्मी व बरसात में भी मुस्तैदी से ड्यूटी निभानी होती है । इसके अलावा अपने परिवार से अधिकांश समय दूर रहकर दुर्गम व खुले आसमान के नीचे ड्यूटी भी देनी पड़ती है । ऐसे में पुलिस के जवानों को अपने सेहत के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है । ऐसे शिविर लगने से छोटी बीमारियों की जानकारी हो जाती है और वे अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहते हैं । इस शिविर का आयोजन कराने का यही उद्देश्य था कि पुलिस कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उनका फिटनेस बेहतर रखा जाए । साथ ही उनकी छोटी-बडी बीमारी का पता चल जाए, जिससे वह समय रहते बीमारी का इलाज करा सकें ।

इस अवसर पर अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री मान सिंह ठाकुर, एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्‍ठाना, रक्षित निरीक्षक पूजा उपाध्‍याय, सूबेदार अविनाश उमरैया, सूबेदार मोनिका जैन आदि सहित काफी संख्या में पुलिस अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User