हाऊ टू मेक एन इफेक्टिव पीपीटी विषय पर हुआ व्याख्यान

Thursday, February 15, 2024 - 18:35
Updated: 3 years ago
0
हाऊ टू मेक एन इफेक्टिव पीपीटी विषय पर हुआ व्याख्यान

शाहजहांपुर (आरएनआई) एस एस कॉलेज के अंग्रेजी विभाग द्वारा, किस तरह एक प्रभावशाली पीपीटी बनाएं , विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ बरखा सक्सेना ने स्वागत संबोधन के साथ विषय स्थापना करते हुए कहा कि, “पीपीटी प्रेजेंटेशन” को नई शिक्षा प्रणाली द्वारा एम ए प्रथम सेमेस्टर के लगभग सभी विषयों में शामिल किया गया है। इसके अंतर्गत जितना जरूरी एक प्रभावशाली पीपीटी बनाना  है उतना ही जरूरी उसको प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करना भी है। इसलिए छात्रों को इस दिशा में कार्य अवश्य करना चाहिए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो श्रीकृष्ण सिंह, राजकीय महाविद्यालय जलालाबाद, ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, पॉवर पॉइन्ट प्रेजेंटेशन एक ऐसी व्यवस्था है जिसमें कम शब्दों के माध्यम से एक विस्तृत जानकारी दी जा सकती है। छात्रों को इस कार्य को प्राथमिकता पर लेना चाहिए। क्योंकि यह ज्ञान भविष्य में  रोजगार प्राप्ति में भी सहायक सिद्ध होगा। छात्रों को पी पी टी का निर्माण साइबर कैफे से ना कराकर स्वंय करना चाहिए, स्वंय बनायी पी पी टी को अधिक बेहतर तरह से समझाया जा सकता है और ऐसा करने से तकनीकी ज्ञान में भी वृद्धि होती है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि, उप प्राचार्य व वाणिज्य विभाग अध्यक्ष प्रोअनुराग अग्रवाल ने कहा, कि नई शिक्षा प्रणाली के अंतर्गत “पीपीटी प्रेजेंटेशन” विषय को शामिल करना एक अत्यंत ही महत्वपूर्ण कदम है। जिसके माध्यम से छात्र अपने आज के साथ भविष्य में खुद को आने वाली चुनोतियों के लिए भी तैयार कर पाएंगे।
कार्यक्रम में एम ए प्रथम सेमेस्टर के छात्रों में शुभ्रांशु गौतम, पारस देवल, अमन आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
परास्नातक अंग्रेजी विभाग की प्रवक्ता कु. रचना के संचालन में हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ स्वामी शुकदेवानन्द सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि से हुआ। 
कार्यक्रम के अंत मे डॉ अरुण कुमार यादव ने  अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ शालीन कुमार सिंह, कु.सीतू शुक्ला, डॉ व्याख्या सक्सेना, प्रीती,डॉ पदमजा ,कु. बृज लाली, कु. कृतिका आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के आयोजन में पारस, सिद्धांत, शिवानी, प्रांजल, संध्या, दीप्ति आदि छात्रों ने योगदान दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User