यातायात पुलिस ने लगाया ड्राइविंग लाइसेंस शिविर

Thursday, February 15, 2024 - 18:23
Updated: 3 years ago
0

गुना (आरएनआई) गुना के यातायात पुलिस थाने में समाधान आपके द्वार योजना के तहत आयोजित किए गए ड्रायविंग लाइसेंस शिविर में वंचित रहने वाले 813 आवेदकों को फोन कर बुलाया जा रहा है। 

बता दें कि 14 फरवरी को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर गुना के यातायात थाने में शिविर लगाया गया था, जिसमें लक्ष्य से अधिक आवेदक पहुंच गए। 

वहीं सर्वर डाउन होने की वजह से 800 से ज्यादा आवेदकों को निराश होकर लौटना पड़ा। इसके बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव और जिला न्यायाधीश राकेश कुमार शर्मा ने शिविर में पंजीकृत हुए आवेदकों को बुलाकर उनके लायसेंस बनवाने के निर्देश दिए हैं। 

गुरुवार से परिवहन विभाग के अधिकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में ही आवेदकों के लायसेंस बना रहे हैं, यह प्रक्रिया 24 फरवरी तक जारी रहेगी। बता दें कि हाईकोर्ट के न्यायाधीश रोहित आर्या की पहल पर चलाई जा रही समाधान आपके द्वार योजना के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना द्वारा लायसेंस बनवाने के लिए शिविर आयोजित किया था। लेकिन सर्वर में खराबी आने के चलते सिर्फ महिलाओं के लायेंसस बन सके थे। जबकि पुरुष आवेदकों को ऑनलाइन फीस जमा करने की बाध्यता थी, इसलिए 8 सैकड़ा से अधिक आवेदक निराश होकर लौट गए थे। जिनके लायसेंस जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्राथमिकता के आधार पर बनवा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User