पुरामहादेव मंदिर में उमड़ा केसरिया सैलाब, 10 बजे तक 15 लाख से अधिक कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक

Tuesday, August 11, 2026 - 12:55
0
पुरामहादेव मंदिर में उमड़ा केसरिया सैलाब, 10 बजे तक 15 लाख से अधिक कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक

बागपत के बालैनी स्थित ऐतिहासिक पुरामहादेव मंदिर में शिवरात्रि के अवसर पर कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंगलवार सुबह से ही मंदिर परिसर और आसपास के कांवड़ मार्गों पर शिवभक्तों की लंबी कतारें दिखाई दीं। चारों ओर केसरिया रंग नजर आया और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा माहौल शिवमय हो गया।

हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़िए लंबी कतारों में लगकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। कई घंटे इंतजार के बाद श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर भगवान शिव को गंगाजल अर्पित कर रहे हैं।

10 बजे तक 15 लाख से अधिक ने किया जलाभिषेक

मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा के अनुसार, मंगलवार सुबह 10 बजे तक 15 लाख से अधिक कांवड़िये भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर चुके थे। इसके बावजूद मंदिर परिसर और आसपास के मार्गों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बनी हुई थी। बड़ी संख्या में कांवड़िये अब भी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।

मंगलवार सुबह 3 बजकर 54 मिनट पर मंदिर में झंडापूजन शुरू हुआ। करीब एक घंटे तक चले पूजन के बाद सुबह 4 बजकर 54 मिनट पर झंडारोहण किया गया। इसके बाद चतुर्दशी का मुख्य जलाभिषेक शुरू हुआ। चतुर्दशी लगते ही कतार में लगे कांवड़ियों ने भगवान आशुतोष का गंगाजल से अभिषेक करना शुरू कर दिया।

डीएम-एसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान

कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर और आसपास के कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिसकर्मी लगातार भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने में जुटे हैं।

डीएम अस्मिता लाल और एसपी सूरज कुमार राय भी मंदिर में मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था और अन्य इंतजामों की निगरानी कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User